
मौसम विभाग ने बिहार में भीषण ठंड को लेकर फिर से 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। 18 जनवरी तक ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। इस बार उत्तर प्रदेश और बिहार में देश में सबसे अधिक ठंड पड़ रही है। कश्मीर से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के रास्ते यूपी और बिहार में ठंडी शुष्क हवा आ रही है। बिहार में दो तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण आसमान में धुंध की पट्टी बनी हुई है।
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 16.4 6.3
गया 16.9 7.7
भागलपुर 16.2 4.6
मुजफ्फरपुर 14.4 7.7
19 से राहत संभव हवा में नमी की कमी होने से रात का तापमान नीचे गिरने लगा है। 3 दिन तक इसी तरह के हालात के आसार हैं। 19 जनवरी से ठंड से हल्की राहत की उम्मीद है। शनिवार को पटना में खिली धूप के कारण अधिकतम पारा एक डिग्री ऊपर चढ़कर 16.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात का तापमान 1.5 डिग्री नीचे गिरा है।
