पानी-पानी राजधानी

fb_img_1473677789122 fb_img_1473677785673 fb_img_1473677781878पारसनाथ की रिपोर्ट

पटना में बाढ़ आमतौर पर नदियों के पानी से नही बल्कि महज एक दिन की बारिश से हीं आ जाता है | रविवार रात को हुई भारी बारिश से पटना शहर जलमग्न हो गया | ये नजारा खेतान सुपर मार्केट एरिया का है जो अकेले हीं नगर निगम की पोल खोलने के लिये काफी है| बताते चले कि कुछ महीनो पहले नाले सफाई के नाम नगर निगम ने काफी रूपये खर्च किये पर नतीजा सामने है| क्या यही स्थिति लेकर हम पटना को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना देख रहे है | पटना में जलजमाव की स्थिति कई वर्षों से ऐसी हीं रही है | राजधानी के तकरीबन सभी निचले इलाके जलमग्न हो चुके हैं वहीं कई प्रमुख मार्गों पर भी बरसात का पानी जम गया है | हॉलाकि निकासी की व्यवस्था नाकाफी है |

स्टेशन के समीप के इलाके भी जलमग्न हैं, तो कंकड़बाग के भी तकरीबन सभी निचले इलाकों मे पानी भर गया है | अगर बारिश जारी रहती है तो पटना मे जलजमाव की स्थिति और भयावह हो जायेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *