पटना: गांधी मैदान में जला रावण, देखने के लिए जुटे लाखों लोग

पटना. पटना के गांधी मैदान में रावण अपने भाई कुंभकरण और बेटे मेघनाद के साथ धू-धू कर जला। भगवान राम का तीर जैसे ही रावण को लगा पुतले में आग लग गई। इससे पहले कुंभकरण और मेघनाद का दहन किया गया। रावणवध को देखने के लिए गांधी मैदान में दो लाख से अधिक लोग जुटे। पूरा गांधी मैदान लोगों से भर गया।

नीतीश कुमार के साथ मंच पर मौजदू रहे कई नेता
रावण दहन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी, मंगल पांडे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत कई नेता पहुंचे।

गांधी मैदान में हुई रामलीला
रावणवध से पहले गांधी मैदान में रामलीला की गई। कार्यक्रम की शुरुआत केरल से आए ट्रांसजेंडर की टीम द्वारा पेश की गई झांकी से हुई। इसके बाद रामलीला मंडली पहुंची। हनुमान क्रेन पर सवार होकर आए। उनके साथ रथ पर राम, लक्ष्मण व पूरी सेना थी। गांधी मैदान में अशोक वाटिका और लंका दहन जैसे प्रसंग दिखाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *