
कुशीनगर:- आज गुरुवार की तड़के सुबह दुदही रेलवे स्टेशन के पास मानव रही क्रासिंग पर यह दर्दनाक हादसा हुआ, रेल के अधिकारियों के अनुसार वहां गेट मित्र तैनात था, उसने स्कूल वैन को क्रासिंग पार करने की कोशिश करते और दूसरी सिवान की तरफ से ट्रेन 55075 को आते देखा तो चेतावनी देने की कोशिश भी किया, गेट मित्र आवाज देता रहा लेकिन कान में हेडफोन लगाए ड्राइवर ने उसकी आवाज नही सुनी ही नहीं। ड्राइवर की इस लापरवाही की वजह से नजदीक आ जाने का एहसास ही नहीं हुआ और देखते-देखते उसकी वैन ट्रेन से जा टकराई। दुदही के पास रेलवे क्रॉसिंग पर हुई स्कूली वैन दुर्घटना के लिए काफी हद तक ड्राइवर की लापरवाही भी बतायी जा रही है वही इस हादसे की जानकारी मिलते ही डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल और मैनेजर फरार हो गए, यह भी बताया जा रहा है कि यह स्कूल बिना मान्यता के चलाया जा रहा था। इस हादसे में मरने वाले 13 बच्चों की संख्या की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन मिली जानकारी के मुताबित मरने वालों की संख्या 18 हो चुकी है, गम्भीर रूप से घायल बच्चों और ड्राइवर का इलाज चल रहा है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही CM योगी आदित्यनाथ कुशीनगर पहुँच कर पीड़ित परिवारों से मिले और गहरा दुःख प्रकट करते हुए जांच का आदेश दे दिया है, वही पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख रुपया मदद देने की भी बात कही।
