नई दिल्ली. अरुण जेटली ने बुधवार को आम बजट पेश किया। पहली बार रेल बजट को आम बजट के साथ मर्ज कर पेश किया गया। इनकम टैक्स के मामले में सरकार ने मिडिल क्लास को कुछ राहत दी। 2.5 से 5 लाख रुपए की इनकम पर पहले 10% टैक्स लगता था। इसे घटाकर अब 5%किया गया है। जेटली ने बजट स्पीच में तीन नए रिफॉर्म प्रपोज किए। पहला- पॉलिटिकल पार्टियां 2000 रुपए से ज्यादा का चंदा कैश में नहीं ले सकेंगी। दूसरा-देश से भागने वाले अपराधियों की संपत्तियों को जब्त करने के लिए सख्त कानून लाया जाएगा। तीसरा-3 लाख रुपए से ज्यादा के कैश ट्रांजेक्शन पर अप्रैल से रोक लगाई जाएगी।
जानिए बजट की 10 मुख्य बातें

बजट के 10 हाईलाइट्स….
1. 2019 तक बेघरों या कच्चे मकान में रहने वालों के लिए 1 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
2. अब पोस्ट ऑफिस से भी बन सकेंगे पासपोर्ट।
3. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी बनेगी जो हायर एजुकेशन के लिए सभी बड़ी एंट्रेंस एग्जाम्स कराएगी। इससे सीबीएसई जैसी संस्थाएं एकेडमिक्स पर फोकस कर पाएंगी।
4. झारखंड और गुजरात में दो नए एम्स बनाए जाएंगे।
5. IRCTC से टिकट बुक कराने पर सर्विस चार्ज नहीं लगेगा।
6. 3.5 करोड़ यूथ्स को मार्केट बेस्ड ट्रेनिंग दी जाएगी। सरकार ने इसके लिए संकल्प स्कीम का एलान किया। इस काम के लिए सरकार ने 4000 करोड़ रुपए अलॉट किए हैं।
7. वुमन और चाइल्ड वेलफेयर के लिए 1.84 लाख करोड़ रुपए का प्रोविजन।
8. किसानों का 60 दिन का ब्याज माफ होगा। 40 फीसदी किसानों को कोऑपरेटिव सोसायटीज से क्रेडिट मिलेगा। फसल बीमा योजना में कवरेज को 40%बढ़ाया गया है।
9. एक लाख 50 हजार ग्राम पंचायतों को हाईस्पीड ब्रॉड बैंड सर्विस प्रोवाइड की जाएगी। भारत नेट प्रोजेक्ट के लिए 10 हजार करोड़ रुपए अलॉट किए गए।
10. सीनियर सिटिजन के लिए आधार बेस्ड स्मार्ट कार्ड बनेंगे जो उनकी सेहत का रिकॉर्ड रखेंगे।