‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टीम इंडिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वैसे वर्ल्ड क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा आठवें स्थान पर हैं। रोहित ने अबू हैदर द्वारा किए पारी के 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले टीम इंडिया की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के जमाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था। बहरहाल, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल के नाम संयुक्त रूप से दर्ज हैं। दोनों ने 109-109 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व कीवी कप्तान ब्रेंडन मैकुलम (91), चौथे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन (83), पांचवें स्थान पर डेविड वॉर्नर (79) काबिज हैं।
छक्के जड़ने के मामले में रोहित ने तोड़ा सिक्सर किंग का रिकॉर्ड
