जिनीवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल के शुरू में पश्चिम अफ्रीका में फैली इबोला महामारी की वजह से अब तक करीब 4,500 लोग मारे गए हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि 12 अक्टूबर तक सात देशों में सामने आए कुल 8,997 मामलों में से 4,493 लोग इबोला की वजह से मारे गए।
डब्ल्यूएचओ ने इबोला प्रभावित सातों देशों को दो समूहों में बांटा है। पहले समूह में गिनी, लाइबेरिया और सिएरा लियोन शामिल हैं जो बीमारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित होने वाले देश हैं। दूसरे समूह में नाइजीरिया, सेनेगल, स्पेन और अमेरिका शामिल हैं, जहां बहुत ही कम मामले सामने आए हैं।
इबोला की वजह से अब तक करीब 4,500 लोग मारे गए
