मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग के मुख्य संचालन अधिकारी सुंदर रमन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है | जिससे बीसीसीआई में सत्ता परिवर्तन के बाद उनके भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलें भी समाप्त हो गई। ढांचे को पाक साफ करने की कवायद के तहत बीसीसीआई ने भी रमन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पता चला है कि बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने 31 अक्तूबर तक उन्हें पद छोड़ने को कहा था। आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, ‘हां, उन्होंने (रमन) बीसीसीआई अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया है, और बीसीसीआई अध्यक्ष ने इसे स्वीकार कर लिया है।’ उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं कि वह सक्षम व्यक्ति है और इतने वर्षों तक उन्होंने पूरी क्षमता के साथ आईपीएल को देखा। मैं आईपीएल को उनके योगदान की सराहना करता हूं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’
Related Posts
रिलायंस फाउंडेशन के एथलीटों ने इंडियन ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण सहित 9 पदक जीते
ओडिशा रिलायंस फाउंडेशन एथलेटिक्स हाई परफॉरमेंस सेंटर के अनिमेष कुजूर और लक्ष्मीप्रिया किसान ने दो-दो पदक जीते पटना, 1 अक्टूबर,…
6.20 करोड़ के बिहारी इशान किशन….
इशान किशन को मुंबई इंडियंस की टीम ने 6 करोड़ और 20 लाख रूपये में खरीदकर टीम में शामिल कर…
कासा पिकोला कप अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, करुणा क्रिकेट एकेडमी ने सरदार पटेल एकेडमी को 49 रन से हराया
दिनांक: 20 मई, पटना:सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में पटना के स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर बुधवार को सरदार…
