फिल्म निर्देशक जोड़ी अब्बास-मुस्तान अभिनेता संजय दत्त को लेकर एक मूवी बनाने जा रहे हैं। अब्बास-मुस्तान निर्देशित आखिरी मूवी ‘मशीन’ फ्लॉप रही थी। बॉलीवुड को बैक टू बैक धमाकेदार एक्शन- थ्रिलर मूवी देने वाली यह जोड़ी अब फिर से दमदार वापसी करने वाली है। अगर खबरों की माने तो इस मूवी के लिए संजय दत्त का चयन किया गया है। ये एक एक्शन- थ्रिलर मूवी होगी। मूवी की बाकी कास्टिंग अभी फाइनल नहीं की गई है। मूवी अगले वर्ष की शुरुआत तक फ्लोर पर आ जाएगी। अब्बास मस्तान ने बाजीगर, खिलाड़ी, रेस, रेस 2 अजनबी, ऐतराज जैसी कई सुपरहिट मूवीज दी हैं। आपको बता दें कि संजय दत्त आखिरी बार मूवी भूमि में दिखाई दिए थे। यह उनकी कमबैक मूवी थी। इस मूवी में उनके साथ अदिति राव हैदरी ने स्क्रीन साझा की थी।
अब्बास-मुस्तान बनाएंगे इस दमदार अभिनेता को लेकर एक मूवी
